फ़िशिंग यूएसए / जी. हर्शफ़ेल्ट कंपनी (Fishing USA / G. Hirschfeldt Co.) एक निर्यात प्रबंधन कंपनी (ईएमसी) है जिसे सन् 1946 से खेल सामग्री, समुद्री इलेक्ट्रॉनिक्स और फ़िशिंग गियर (मछली पकड़ने की सामग्री) के निर्यात में विशेषज्ञता हासिल है।
मछली पकड़ने के खेल की लगभग सभी सामग्री हम अपने विदेशी वितरकों के लिए प्रदान करते हैं। कृपया अधिक जानकारी के लिए इस पृष्ठ के शीर्ष पर स्थित लिंक का उपयोग करते हुए हमारी विभिन्न उत्पाद श्रेणियों को देखें।
हमारी दो भंडारण सुविधाओं के माध्यम से हम एकीकरण सेवाएं प्रदान करते हैं जिसकी मदद से आयातक अंतरराष्ट्रीय शिपिंग, बैंकिंग प्रभार, सीमा शुल्क और स्थानीय परिवहन लागतों पर बचत कर पाते हैं।
हमारी कंपनी के बहुभाषी कर्मचारी आयातकों और वितरकों को स्थानीय बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से लक्षित विपणन योजनाएं तैयार करने में मदद कर सकते हैं।
हमारी कई उत्पाद श्रेणियों की समीक्षा करने के लिए ऊपर दिए गए मेनू के लिंक पर क्लिक करें और जानें कि हम आपकी वर्तमान बिक्री बढ़ाने में आपकी सहायता कैसे कर सकते हैं। अपनी भाषा में जानकारी का अनुवाद करने के लिए प्रत्येक पृष्ठ पर आपको एक गूगल प्लग-इन मिलेगा।
|
|
|
|
|
|
|
|